स्वर्गीय वेद कुमार सिंह गरीबों के मसीहा थे: नरेन्द्र कुमार वर्मा

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

जिला बार सभागार में हुआ अधिवक्ता वेद कुमार सिंह के चित्र का अनावरण

बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ता वेद कुमार सिंह के चित्र का अनावरण करते हुए जिला बार एससोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि श्री सिंह गरीबों के सच्चे मसीहा थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों व वंचितों को न्याय दिलाने में लगा दिया।  श्री वर्मा ने आगे बताया कि स्वर्गीय वेद कुमार सिंह ने लगभग 42 वर्षों तक वकालत पेशे में रहकर सभी के सुख-दुख में शामिल होते रहे और वह गरीबों के मसीहा के रूप में विख्यात थे। स्व0 वेद कुमार सिंह के भांजे अनूप कुमार सिंह के सहयोग से जिला बार एसोसिएशन के सभागार में वेद कुमार सिंह के चित्र का अनावरण किया गया है जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं।
जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि वेद कुमार सिंह हमारे साथी थे जिनसे हम अधिवक्ताओं को बहुत सारी जानकारी मिलती थी। श्री सिंह के न रहने पर आज भी बहुत याद आती है। कार्यक्रम आयोजक स्वर्गीय वेद कुमार सिंह के भांजे व युवा अधिवक्ता अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मेरे मामा ओथ कमिशनर इंचार्ज रहे, साथ ही साथ काफी मिलनसार व्यक्ति थे उनकी कमी आज भी लोगों को खलती है। मामा जी का जन्म दिनांक 03.06.1942 हो हुआ था और इनका स्वर्गवास दिनांक 28.08.2016 को लगभग 74 वर्ष की आयु में हो गया। मैं अपने मामा जी की भांति समाजसेवा करने के उद्देश्य से वकालत पेशें में आया हूं ताकि कोई गरीब व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, राजू मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह, महेन्द्र कुमार सिंह, प्रशांत मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, निर्मल सिंह इत्यादि भारी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

 

Don`t copy text!