प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान जारी, करीब पाँच दर्जन से अधिक दो पहिया चार पहिया वाहनो के कटे चालान मचा हड़कंप
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने पुलिस बल के साथ शहवाजपुर पुलिस चौकी चौराहे पर दर्जनो बाइक ,कार पिकअप आदि वाहनों को चेक किया। यातायात नियमों का पालन न करने पर करीब 68 दो पहिया व चार पहिया वाहनों के चालान काटे गए। संदिग्ध वाहानों की तलाशी ली गई। इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग की भनक लगते ही कई चालकों ने अपने वाहनों को पहले ही रोक लिया। कई वाहन चालक पुलिस को देख रास्ता बदलकर अन्य रास्तों से जाने लगे लेकिन कोतवाल की चतुराई के चलते बेबस नजर आए वाहन चालक । कोतवाल ने वाहन चेकिंग अभियान मे चार पुलिस टीमों को लगाया अकबराबाद चौराहा ,सेफुल्लागंज चौराहा ,पंजाब नेशनल बेंक के पास व शहवाजपुर चौराहे पर पुलिस बल के साथ खुद कमान संभाली पुलिस की घेराबंदी से बच नहीं सके वाहन चालक ,कई वाहन चालकों को पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने की ताकीद की। एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान करीब 68 वाहनों के ई चालान काटे गए हैं।इस दौरान एसईसाई जगवीर सिंह,एसआई राजेश कुमार,मुकेश कुमार ,हरगोविंद सिंह का0 राहुल ,निशांत सहित भारी पुलिस बल तेनात रहा ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

