बेलहरा में चला प्रशासन का बुलडोजर, हटवाया गया अतिक्रमण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सूरतगंज, बाराबंकी। बेलहरा में प्रशासन के आदेश अनुसार भारी पुलिस बल के साथ बुधवार को अधिशासी अधिकारी अनामिका मौर्या के नेतृत्व में चला बुलडोजर साथ ही प्रतिबंधित पालीथिन की भी जांच की। ईदगाह गेट से अभियान शुरू होकर सिंगहा मोड़ तक पहुंचा। इस बीच अधिकारियों ने एक मानक के तहत सड़क के दोनों तरफ अवैध ढंग से बनाए गए सभी निर्माण स्थलों को ढहा दिया।दुकानदारों से प्रशासन ने पूर्व में ही अवैध क़ब्ज़ा व अतिक्रमण ख़ुद हटा लेने की लाउडस्पीकर द्वारा अपील की गई थी। फिर सबको चेतावनी नोटिस भी जारी की गई थी। इस भय से अधिकतर लोगों ने अतिक्रमण व अवैध क़ब्ज़ा ख़ुद ही हटा लिया था। इस दौरान जो भी अवैध निर्माण दिखा प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने में कोई कोताही नहीं बरती ।अभियान में अधिशासी अधिकारी अनामिका मौर्या व प्रभारी निरीक्षक राम सिंह राणा चौकी प्रभारी अजेंद्र पटेल सहित नगर पंचायत के सभी कर्मचारी व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

