खेत में नल का बोरिंग करते समय पाइप 11000 की लाइन में टच होते ही दो युवक झुलस गए। उपचार के दौरान एक की मौत

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायू 9719216984

सहसवान। खेत में बोरिंग करते समय पाइप ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से टच हो गया। करंट लगने से दो युवक झुलस कर घायल हो गए। एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों के इन्कार करने पर पुलिस ने बिना पीएम के शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हादसा बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव बादशाह बाद के पास हुआ। गांव बादशाह बाद निवासी भवनेश (22) पुत्र लटूरी और बदायूं मेरठ हाईवे की चौकी नंबर चार के पास रहने वाला प्यारे (20) पुत्र राशिद ‌इकबाल के खेत पर नल का बोरिंग कर रहे थे। इसी दौरान पाइप खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। करंट की चपेट में आकर दोनों युवक झुलस कर घायल हो गए। वहां मौजूद लोग और परिजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने भवनेश को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल प्यारे को परिजन इलाज के लिए हायर सेंटर ले गए। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मृतक के स्वजनों ने पीएम कराने से इन्कार कर दिया। इसलिए पंचनामे के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायू 9719216984

Don`t copy text!