सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मुकदमा दर्ज, कार्यवाही शरू

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। स्थानीय पुलिस ने बनीकोडर खंड विकास अधिकारी की तहरीर पर नाथूपुर निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने व गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। खंड विकास अधिकारी रवि शंकर पांडेय ने थाने पर तहरीर देते हुए कहा है कि बुधवार को वह अपने कार्यालय में बैठकर सरकारी कार्य निपटा रहे थे तभी नाथूपुर गांव निवासी पंकज करण यादव ने अपने मोबाइल से खंड विकास अधिकारी के सीयूजी मोबाइल पर नाथूपुर गांव से गौशाला पर कार्यरत केयरटेकर को मानदेय जारी करने के संबंध में पूछताछ करते हुए अचानक भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। मना करने पर गौशाला में कार्य को बाधित करने की धमकी देते हुए देख लेने की बात कही। पंकज करण यादव द्वारा गालियां देने से व्यथित श्री पांडेय ने स्थानीय थाने पर उसके विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने तथा गाली गलौज करने का मुकदमा देर शाम दर्ज करा दिया। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने कहा कि एक अधिकारी के साथ अभद्रता करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले पंकज को शीघ्र ही गिरफ्तार करके जेल रवाना किया जाएगा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!