अंडर ग्राउंड लाइन में फाल्ट के चलते 18 घंटे से लाइट गुल 18 घंटे से नहीं आई है नगर सहसवान में विद्युत सप्लाई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बीती रात्रि 12 बजे से आज शाम 6 बजे तक बेचैन है विद्युत सप्लाई के लिए सहसवान की जनता। सहसवान टाउन की सप्लाई से 3 ग्राम को जोड़ दिए गया हैं और दर्जनों के हिसाब से ट्यूबवेल कनेक्शन जोड़ दिए हैं जिसके चलते टाउन सप्लाई में आए दिन होते रहते हैं फाल्ट।

सहसवान। बीती रात्रि 06/06/22 की अर्धरात्रि से पूरे नगर क्षेत्र में विद्युत सप्लाई है ठप जो आज 7/6/22 समय 6 बजे तक विद्युत सप्लाई नहीं शुरू हो सकी। विद्युत कर्मचारी जुटे हुए हैं अंडर ग्राउंड मैन सप्लाई केबल को लेकिन एक जगह फाल्ट सही होता है तो दूसरी जगह फाल्ट हो जाता है इस वजह से कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है फाल्ट ढूंढने में इस बाबत एसडीओ सहसवान से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि फाल्ट ढूंढने की कोशिश की जा रही है जिसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा अगर किसी तरह फाल्ट ठीक नहीं हो पाता है तो शाम को कोई ना कोई व्यवस्था कर सप्लाई शुरू कराने की व्यवस्था की जाएगी बरहाल तप तपाती धूप में जनता के घरों के इनवर्टर आदि दम तोड़ चुके हैं इसी तरह विद्युत सप्लाई पर निर्भर लोगों के काम भी ठप पड़े हैं जनता आस लगाए हुए बैठी है कि कब विद्युत सप्लाई आए जिससे इस गर्मी से निजात मिले और घरेलू कार्य हो सके।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!