पंचायत भवन में लटक रहे ताले परेशानी जनता के हवाले मसुरिहा गांव में जर्जर है पंचायत व्यवस्था पंचायत भवन में मौजूद नहीं रहते हैं पंचायत कर्मचारी घर बैठे मानदेय ले रहे सहायक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सूरतगंज बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में एक और योजना ग्राम सभा में लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया। पंचायत भवन शो पीस बनकर रह गया है। यहां ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत कर्मचारियों के न बैठने से लोगो को खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में चक्कर लगाना पड़ता है। जबकि उच्चाधिकारियों द्वारा ग्राम सभाओं में बने पंचायत भवन पर पंचायत सहायक  को बैठने का निर्देश दिया गया है। उसके बावजूद भी यहां पर बैठना उचित नहीं समझ रहे हैं जिससे लोग को काफी समस्या हो रही है आपको बता दें कि विकास खण्ड सूरतगंज की मसुरिहा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था। इससे ग्राम पंचायत के लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, बच्चों का आधार कार्ड, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन सहित सरकारी योजनाओं के लिए लोगों को चक्कर न लगाना पड़े। इसके लिए ग्राम पंचायत में पंचायत भवन तैयार कर ग्राम सभा की हर सुविधा मुहैया कराने का आदेश जारी हुआ था लेकिन ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम सचिव एक भी दिन ग्राम सभा में बैठने को तैयार नहीं है जिससे ग्राम सभा के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पंचायत सहायक भी मौजूद नहीं रहते है और पंचायत भवन में कंप्यूटर सिस्टम भी नहीं है और ताले लटक रहे हैं जिससे पंचायत सहायक भी ग्राम सभा का कार्य नहीं कर पा रहे हैं। पंचायत के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की पंचायत भवन में बिजली का नंगा तार बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है अगर उसे समय रहते ठीक नहीं किया गया तो कोई बड़ी घटना घट सकती है। पंचायत भवन में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। पंचायत भवन बना तो दिया गया लेकिन हम लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही।पंचायत सहायक गुलशन कुमार से भी फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि हम टाइम से पहुंचते हैं आज हमारी तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए हम नहीं पहुंचे। लेकिन वहां पर व्यवस्था ठीक नहीं है हमने प्रधान जी से अवगत भी कराया है लेकिन अभी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!