महान विभूतियों के बलिदानों और आदर्शों को याद रखने हेतु बनवाए जा रहे हैं चित्र

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत बड़ागांव में बने डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य हुआ शुरु, रंग रोगन के साथ ही दीवारों पर महान विभूतियों के चित्र बनवाए जा रहे हैं। विकास खंड मसौली क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पंचायत बड़ागांव में ग्राम प्रधान नूर फातिमा व प्रधान प्रतिनिधि द्वारा लगातर पंचायत को साफ सुथरा स्वच्छ व सुंदर बनाए जाने हेतु बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं जिसकी ग्रामीणों द्वारा भूरि भूरि प्रसंसा की जा रही है। प्रधान प्रतिनिध व वरिष्ठ पत्रकार नूर मोहमद द्वारा पंचायत में बने डा. भीमराव अम्बेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है और इसी के साथ ही दीवारों के रंग रोगन के बाद उन दीवारों पर बेहद सुंदर तरीके से देश की महान विभूतियों के चित्र भी बनवाए जा रहे हैं। वहीं इस संबंध में ज्यादा जानकारी देते हुए प्रधान प्रतिनिधि व वरिष्ठ श्री मोहम्म्द ने बताया की हमारा उद्देश्य अपनी ग्राम पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ ही विरासतों को संजोकर रखना है अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाना है। महान विभूतियों की चित्रकारी का उद्देश्य है कि इन्हे लोग देखे इनके द्वारा किए गए महान कार्यों को जाने और उन्हें आदर्श मानकर उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करें। इन महान विभूतियों के बलिदानों को लोग समझे और इन्हे हमेशा याद रखें। और उन्होंने आगे बताया की हम अपनी पंचायत की जनता के लिए हर संभव सुविधाए उपलब्ध कराने हेतु लगातर प्रयासरत हैं। और जनता से इस कार्य में सहयोग की अपेक्षा करते हैं।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!