सांसद उपेंद्र सिंह रावत प्रधान नीलम वर्मा ने किया फीता काटकर उद्घाटन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत रजाईपुर के गोढवा गोवारी मे जीर्णोद्धार और सुन्दरीकृत पंचायत भवन का उद्घाटन एव मनरेगा जिम पार्क के शिलान्यास को मंगलवार को सांसद उपेंद्र सिंह रावत एव ग्राम प्रधान नीलम वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि पूरे देश को डिजिटल इंडिया बनाया जाए और हर गरीब को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए हम लोग प्रयासरत हैं। जनता की हर समस्या हमारी समस्या है। जिन्हें दूर करना हमारी प्राथमिकता है। सांसद ने कहा कि हमें आजादी मिले लगभग 75 वर्ष हो गये तब से अब तक कांग्रेस ने ही देश में राज किया यही कुछ वर्षों यानी कि 8 वर्ष से भाजपा सरकार बनाकर देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के साथ विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि आज जो काम भाजपा सरकार कर रही है जैसे गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री शौचालय योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं को यदि पहले की सरकार ने किया होता तो आज हमारे देश में विकास कार्यों की गंगा बह रही होती।
खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने कहा
कि सरकार की मंशा के अनुरूप हर ग्राम सभा में एक पंचायत भवन का निर्माण होगा जिससे जनता की ऑनलाइन सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिससे गांव की जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उनके गांव में ही मिल सके। उन्होंने कहा कि गाँवो में जिम एव मनरेगा पार्क बन जाने से ग्रामीणों की सेहत बेहतर रहेगी। उदघाटन पश्चात सांसद उपेंद्र सिंह रावत एव खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई एव अन्नप्राशन कराया।
इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजीव कुमार, एडीओ एमआई आर के प्रकाश, एडीओ पंचायत जानकीराम, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मुबीन सिकन्दर, प्रधान अनिल वर्मा, रामसिंह यादव, इसरार अहमद, पंचायत सचिव बीना चतुर्वेदी, भाजपा नेता शिवस्वामी वर्मा, चन्द्रप्रकाश राजवंशी, नितिन मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि सुरेश चंद्र वर्मा, सतीश विश्वकर्मा, आशा बहु संघ की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, सबा फातिमा, उषा रावत सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधान एव ग्रामीण मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

