अवैध अतिक्रमण में फैला कबाड़ी गोदाम, प्रशासन नही ले रहा सुध अवैध अतिक्रमण के चलते पीड़ित ने मुख्यमंत्री को भेजा शिकायत पत्र

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली, बाराबंकी। बाराबंकी बहराइच हाईवे पर पशु बाजार के निकट कबाडी के गोदाम से अवैध कब्जे के कारण आवागमन में काफी दिक्कत होती है। छुट-पुट होती है दुर्घटनाएं। अवैध अतिक्रमण से निजात पाने के लिए पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र देकर अतिक्रमण हटाते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत बड़ागांव, विकास खण्ड मसौली, जनपद बाराबंकी के निवासी जफर किदवई एडवोकेट ने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि बाराबंकी बहराइच हाईवे पर मसौली पशु बाजार के निकट एक कबाड़ी का बहुत बड़ा गोदाम बना रखा है। जिससे उक्त नेशनल हाईवे पर रोड किनारे गाड़ियों को खडा करने में कठिनाइयां उत्पन्न होती है। जिस कारण से आये दिन छुट-पुट दुर्घटनाएं भी होती रहती है। और बडी घटना होने की आंशका प्रबल है। और जान-माल का खतरे की चिंता बनी रहती है। रोड परिक्षेत्र में कबाड का सामना एकत्र किया जाता है। जिस कारण से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले एवं खड़े करने वाले वाहनों को काफी असुविधा होती है। पशु बाजार के निकट कबाड़ी के अतिक्रमण के कारण भविष्य में भी सड़क खराब होने की संभावना जताई जा रही है। जिस कारण से आने वाले दिनों में राज्य के राजस्व को हानि पहुंच सकती है। उक्त कबाड़ी द्वारा लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग मसौली चौराहा के समीप पशु बाजार के निकट अवरुद्ध कर रखा है। इस ओर विभाग के स्थानीय जिम्मेदार अधिकारी भी ध्यान नही दे रहे है। उक्त लोगों पर सड़क राज्य अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!