वितरित किए गए ऋण पत्र

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। इण्डियन बैंक मंडलीय कार्यालय के निर्देशानुसार इण्डियन बैंक शाखा द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव लखपेड़ाबाग मैरिज हॉल में धूमधाम से मनाया गया। उक्त महोत्सव में भारी संख्या में खाताधारकों व वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। आयोजन के मुख्य मंडल प्रमुख प्रणेश कुमार को उपस्थित शाखाओं के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रणेश कुमार ने आयोजन में उपस्थित  नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आप लोग अधिक से अधिक इंडियन बैंक में खाता खुलवाएं व व्यवसाय के अनुसार आपको ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रोशन रंजन ने अपने संबोधन में आए हुए सभी नागरिकों का स्वागत किया तथा मुख्य अतिथि द्वारा 1 करोड रुपए के ऋण वितरण पत्र लाभार्थियों को दिए गए। इस अवसर पर आकाश श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, अकबर शाह, अखिल मिश्रा, नेहा प्रकाश, स्वाति शर्मा, अंकित अग्रवाल, प्रशान्त चक्रवर्ती व मुस्तफा खान आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

Don`t copy text!