पीड़िता ने एएसपी से लगाई न्याय की गुहार, पति पर दर्ज कराया मुकदमा

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

त्रिलोकपुर, बाराबंकी। अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह ने थाना मसौली में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनते हुए पति की प्रताड़ना से आहित पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया तथा अन्य मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एव पुलिस का गठन किया गया है। बताते चले कि पिछले थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह एव पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने फरियादियों की फरियाद सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये थे उस दिन आये 7 प्रार्थना पत्रों में सभी शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। कस्बा शहाबपुर से आयी पीड़िता फुलबानो ने अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उसका पति मो0 कामिल का किसी अन्य महिला से सम्बंध होने के कारण परेशान करता है अपर पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिये। शहाबपुर की ही विधवा महिला सूफिया ने पिता की वसीयत से मिले घर से भाई द्वारा बाहर करने का आरोप लगाया जिस पर कार्यवाही के निर्देश दिये। वही सुल्तानपुर निवासी रामगुलाम यादव ने अपने पुत्रों को मारने पीटने का आरोप लगाया। नहामऊ निवासी चेतराम पुत्र रामप्रसाद ने पड़ोसियों द्वारा मारने पीटने का आरोप लगाया वही मसौली निवासी असलम अंसारी ने नाले पर दीवार बनाने का आरोप लगाया, घनश्याम निवासी सिसौड़ा ने तालाब पट्टे की शिकायत की जिसका मौके पर ही निस्तारण किया गया। बांसा निवासी पवन कुमार ने आम तोड़ने की शिकायत की जिसके निस्तारण के लिए टीम गठित की गयीं। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम कृपाल सिंह, सुधीर यादव, रविन्द्र सिंह, मुन्ना सिंह, कन्हैया पांडेय, माया यादव, औजार मिश्रा सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!