भारतीय मजदूर संघ के सम्मेलन में जुटे कार्यकर्ता
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता सम्मेलन गाँधी भवन में मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन की उयलब्धियों, संघर्ष और भविष्य की जिम्मेदारी पर चर्चा की गयी। जिसमे मुख्य अतिथियों द्वारा कर्मठ और समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओ का सम्मान करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ट्रेंड यूनियन नेता की तरह सम्बोधित करते जिले के सांसद उपेन्द्र सिंह रावत सहित वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी अंगद सिंह, विधान परिषद सदस्य, सुधीर सिंह सिद्धू, पूर्व जिलाध्यक्ष, राम नाथ मौर्या व सन्तोष सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, डाक्टर हरिनाम सिंह पटेल जैसे दिग्गज नेता शामिल हुए। भारतीय मजदूर संघ में नेता देवराज त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू हुआ। जिसमे भाजपा नेता नन्दलाल सिंह व सतीश जयसवाल, सभासद रुद्र अवस्थी व उपेन्द्र मौर्या लवकुश विश्वकर्मा, सुनील मौर्या, भाजपा नेता भरत लाल सिंह, नीलम वर्मा, अनीता शुक्ला, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, रितु कश्यप, शैल कुमारी,ऊषा शर्मा, पुष्पा जयसवाल, सोनम, कृष्ण कुमार सिंह,देव दत्त पाण्डेय सहित सैकड़ों श्रमिक उपस्थिति रहे। संचालन प्रशान्त मिश्रा ने किया। भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री राम निवास सिंह, प्रदेश मन्त्री राय प्रदीप, संभाग प्रमुख जे.पी.सिंह, प्रेम सागर मिश्रा सहित सैकड़ों श्रमिक उपस्थिति रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

