फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव। पति ने पुलिस को बताया कि झगड़े के बाद पत्नी ने स्वंय की आत्महत्या।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
मायके बालों ने पति के विरूद्ध दहेज हत्या का लगाया आरोप।
बदायूं। एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। पति का कहना है कि आपसी विवाद के चलते पत्नी ने फांसी लगाई है। जबकि मायके वाले पहुंचे और वहां हंगामा करते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। घटना कादरचौक थाना क्षेत्र के खरगी नगला की है। यहां के रहने वाले अमन की शादी तकरीबन दो साल पहले प्रेमलता से हुई थी। उनका साल भर का बेटा ऋषभ भी है। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिन से दंपति के बीच आपसी रार चल रही थी। शुक्रवार रात भी उनके बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद प्रेम लता अपने कमरे में चली गई, जबकि पति गांव में घूमने निकल गया। रात लगभग साढ़े 12 बजे परिजनों को उसका शव फंदे पर लटका मिला। पति ने बताया कि उसका प्रेम लता से विवाद चल रहा था और इसी विवाद में उसने आत्महत्या कर ली। जबकि मायके वालों ने दहेज के कारण उसकी हत्या का आरोप लगाया। हालांकि दहेज में क्या डिमांड की जा रही थी, यह परिजनों ने स्पष्ट नहीं किया है।
एसएचओ कादरचौक वेदपाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल मायके वालों ने तहरीर नहीं दी है। उनकी सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

