बाइकों की भिड़ंत में दो माह के नवजात की मौत।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। बाईपास पर बाइक की टक्कर में महिला के हाथ से छूटकर दो साल के नवजात की सड़क पर गिरने से मौत हो गयी। हादसा उस समय हुआ जब उझानी इलाके में रहने वाले सत्यपाल अपने साढ़ू की मौत के बाद गमी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
पुलिस ने दूसरे बाइक सवार को पकड़ लिया। उझानी इलाके के वीरमखन्ना गांव निवासी सत्यपाल के साढ़ू की आंवला इलाके के गिरदंपुर गांव में निधन हो गया था। सत्यपाल अपनी पत्नी व दो माह के बच्चे के साथ गमी में शामिल होने गये थे। वापस लौटते समय बदायूं बाईपास पर तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठीं सत्यपाल की पत्नी के हाथ से बच्चा छूटकर सड़क पर गिर पड़ा। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसको डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!