बाराबंकी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में 30 जनवरी को प्रातः 10 बजे कुष्ठ रोग के प्रति एक घोषणा करेंगे एवं कुष्ठ के लक्षणों के बारे में बताएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0रमेश चन्द्र ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी, 2020 तक आयोजित किये जायेंगे, जिसके अन्तर्गत प्रदेश की सभी ग्राम सभा, पंचायत नगरीय वार्डो (विशेष रूप से अरबन स्लम में) पर बैठक का आयोजन किये जायेंगे।
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

