बाराबंकी। कोठी थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह 15 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह मुखबिर ने थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह को सूचना दी कि ईनामी बदमाश ग्राम जरगांवा निवासी फुरकान खान पुत्र असगर टिकैतनपुरवा मोड़ के पास मौजूद है। इसी सूचना पर थाना प्रभारी ने छापा मार करके फुरकान को धर दबोचा। तलाशी लेने पर फुरकान के पास से एक अवैध असलहा व दो कारतूस बरामद किया। थाना प्रभारी ने आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके ईनामी बदमाश को जेल भेज दिया।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

