आग से झुलसकर किशोरी की मौत। खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में लग गई थी आग, इलाज के दौरान तोड़ा दम।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। एक किशोरी की आग से झुलसकर उस समय मौत हो गई। जब वह अपने घर में खाना बना रही थी। तभी अचानक चूल्हे की पाइपलाइन में गैस का रिसाव हुआ। जिससे सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जिसकी चपेट में किशोरी भी आ गई। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने उसके घरवालों को बुलाया। सभी उसे अस्पताल लेकर गए। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को घरवालों को सौंप दिया है। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कोटरा रसूला में मंगलवार शाम मोहनलाल अपने परिवार के साथ खेत पर गए हुए थे। उनकी बेटी रचना (16) घर में अकेली थी और खाना बना रही थी। तभी ये हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। तब तक रचना का काफी शरीर जल चुका था। घरवाले उसे अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां डॉक्टरों ने बताया की मृतका के फेफड़ों में धुआं इकट्ठा हो गया था। बुधवार को पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष वजीरगंज प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। मेडिकल कालेज में किशोरी की मौत हुई है। परिजन हादसे के बाद सीधे उसे अस्पताल ले गए थे। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला संज्ञान मे आएगा। मृतका के घरवालों ने बताया कि चूहे ने गैस का पाइप कुतर दिया था।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!