अग्निपथ विरोध की सूचना पर बदायूँ मे प्रशासन दिखा अलर्ट।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

ट्रेन रोकने की सूचना पर रेलवे स्टेशन पहुंचे पुलिस अधिकारी, आरपीएफ ने भी बढ़ाई चौकसी।
बदायूं। अग्निपथ के विरोध की चिंगारी सुलगने लगी है। कुछ युवाओं द्धारा ट्रेन रोकने की योजना बनाने की सुगबुगाहट पर अफसर अलर्ट हो गए हैं। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई। पुलिस के साथ पीएसी और आरपीएफ स्टेशन पर तैनात हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन पूरी तरह सुरक्षित है और कोई प्रदर्शनकारी वहां नहीं पहुंचा। अधिकारियों को गोपनीय सूचना मिली थी कि योजना का विरोध बदायूं में करने की योजना बनाई जा रही है। इस पर अधिकारियों ने शनिवार सुबह से ही स्टेशन पर भारी मात्रा में फोर्स तैनात कर दिया। एसडीएम सदर भी स्टेशन पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंच गए हैं।


सुरक्षाकर्मी स्टेशन परिसर में घुसने वाले प्रत्येक मुसाफिर की चेकिंग कर रहे हैं। उसके पास सामान सहित टिकट देखा जा रहा है, जिससे कोई अप्रिय घटना न होने पाए। जीआरपी भी एक्टिव कर दी गई है। सीओं सिटी आलोक मिश्रा भी गुरुवार रात रेलवे स्टेशन पहुंचे और आरपीएफ और जीआरपी के जिम्मेदारों की बैठक लेकर उन्हें अलर्ट रहने को कहा। सिविल लाइंस थाना पुलिस भी सुबह ही स्टेशन पर पहुंच गई और ऑपरेशन सर्च शुरू कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि स्टेशन पर माहौल पूरी तरह शांत है। कोई उपद्रव करने आया तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। सिविल पुलिस का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!