संदिग्ध परिस्थितियों मे विवाहिता की हुई मौंत।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप दहेज में बाइक न देने के कारण विवाहिता की कि गई हत्या।
दो साल पहले हुई मृतका की शादी थी, पति सहित चार लोगो के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर,

बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर मे विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों के मुताबिक दहेज में बाइक न मिलने के कारण पति समेत ससुरालियों ने उसकी हत्या की है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना बिल्सी थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव की है। यहां रहने वाले रामौतार की शादी दो साल पहले पूजा (20) निवासी गांव मुगर्रा जरासी थाना कादरचौक के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही रामौतार बाइक की डिमांड कर रहा था। डिमांड पूरी न होने पर आरोपी समेत ससुराल पक्ष के लोग पूजा को प्रताड़ित करते थे। जबकि अब ससुरालियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
परिजनों ने यह भी बताया कि घटना की खबर पूजा के गांव वालों ने परिजनों को दी। इसके आधार पर परिजन जब उसकी ससुराल पहुंचे तो वहां पूजा का शव पड़ा हुआ था। मायके वालों ने हंगामा किया तो इलाकाई लोगों ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत किया। पूजा के भाई नरेंद्र कुमार की ओर से इस घटना का मुकदमा कायम किया गया है। मुकदमे में पति के अलावा सास-ससुर व एक अन्य व्यक्ति शामिल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ताकि सच्चाई का पता लग सके। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति पता लग सकेगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!