उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मिले राजनाथ बाराबंकी आने का दिया न्योता

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी एसएम न्यूज़। जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात करके गाँधी जयंती समारोह ट्रस्ट की गतिविधियों को विस्तार से बताया। इस दौरान राजनाथ शर्मा के अलावा एडवोकेट राजा सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद और नवीन रस्तोगी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। तदोपरांत उन्हें गांधी जीवन दर्शन पर आधारित स्मारिका श्खादी का महात्माश् भेंट की। मुलाकात के दौरान राजनाथ शर्मा ने एलजी मनोज सिन्हा को अमृत गाँधी सप्ताह का शुभारंभ करने के लिए आमंत्रित किया। श्री शर्मा ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस साल भी गाँधी सप्ताह का आयोजन वृहत स्तर पर आयोजित होगा। इस साल आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत आगामी 01 अक्टूबर को गाँधी जयंती समारोह ट्रस्ट ‘अमृत गाँधी सप्ताह‘ मना रही है। जिसका उद्घाटन एलजी मनोज सिन्हा को करना है। जिसमें सम्मलित होने की उन्होंने सहमति जताई है। श्री शर्मा ने बताया कि 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अमृत गाँधी सप्ताह में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सामाजिक सहभागिता सम्मान, कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, व्याख्यानमाला, खेल, बापू भजन, स्लोगन-पोस्टर प्रतियोगिता आदि कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!