विकास अध्यक्ष तो सतीश चुने गये वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से वनरक्षक का चुनाव सम्पन्न

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी एसएम न्यूज़। रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश वनरक्षक संघ बाराबंकी का चुनाव विभागीय कार्यालय परिसर में उपस्थित वन रक्षकों द्वारा सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव कार्यक्रम राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बाराबंकी के आर पी सिंह की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री आरपी सिंह बिसेन के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में विकास कुमार सिंह को अध्यक्ष सतीश कुमार मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषभ शर्मा व अर्चना बैसवार को उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह को मंत्री जनजीवन देव को वरिष्ठ संगठन मंत्री सुमित यादव, महेंद्र कुमार वर्मा एवं जगत नारायण सिंह को संयुक्त मंत्री, राजेश मिश्रा को प्रचार मंत्री, नंद कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष एवं कुमारी प्रिया वर्मा को संप्रेक्षक चुना गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!