आरएसएस कार्यकर्ताओं को राज्यमंत्री ने दिया मनोनयन पत्र
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेहीघाट, बाराबंकी एसएम न्यूज़। राष्ट्रीय सनातन संघ आर. एस. एस. गौरक्षा संगठन कार्यालय का कोटवा सड़क में हुआ उद्घाटन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष की निगरानी में आर.एस.एस. गौरक्षा की मीटिंग करवाई गई। संगठन के नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का चयनित किया गया। आर एस एस गौ रक्षा संगठन के सभी पदाधिकारियों ने सतीश चंद शर्मा को फूल माला पहनाकर श्री राम के जयकारों के साथ स्वागत किया। संगठन के सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को खाद एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद शर्मा के द्वारा मनोनयन पत्र दिया गया। श्री शर्मा ने बताया कि मेहनत एवं लगन से संगठन का कार्य करें कहीं भी हमारी आवश्यकता पड़ती है तो तुरंत बताया जाए। इस के लिए मैं सदैव आपके साथ खड़ा हूं। युवाओं के जोश को देखकर श्री शर्मा प्रसन्न हो गये खूब तारीफ की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राम गोपाल वर्मा,जिला उपाध्यक्ष हरीश वर्मा,जिला महामंत्री पंकज वर्मा ,जिला महासचिव अमरेश वर्मा , जिला महामंत्री, अमन कुमार वर्मा एवं संगठन के तमाम युवा मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

