दुर्घटना में जब्तशुदा वाहनों की नीलामी 23 जून को..
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677
मसौली बाराबंकी। बीते वर्षों में घटना दुर्घटना में जब्तशुदा वाहनों की नीलामी आगामी 23 जून को मसौली थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी रामनगर की अध्यक्षता मे गठित टीम के समक्ष की जायेगी। नीलाम होने वाले वाहनों के वाहन मालिकों का लंबे समय से कोई अता पता नही है।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को वाहनों की नीलामी कार्यवाही हेतु पत्र प्राप्त हुआ है तथा नीलामी हेतु प्रकरण दर्ज किया गया है। नीलामी 23 जून को सुबह 11 बजे से होगी तथा वाहनों की अनुमानित बोली आंकलित की जा चुकी है। इन अनुमानित बोली को बेस प्राइस माना जावेगा। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने 207 एमबी एक्ट के तहत जब्तशुदा 50 दो पहिया वाहनों की नीलामी की जायेगी जिसमे सभी लोग भाग ले सकेंगे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

