अन्तर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्लेयर शशांक कुमार को एसपी ने किया सम्मानित

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। पैरा वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत को पदक जीताने वाले अन्तर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्लेयर शशांक कुमार को एसपी डॉ अनुराग वत्स ने सम्मानित किया। मंगलवार को पुलिस अधिक्षक डॉ अनुराग वत्स ने अन्तर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्लेयर शशांक कुमार (इंटरनेशनल सिल्वर मेडलिस्ट व करेंट नेशनल चौंपियन)ं को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान शशांक कुमार द्वारा आम जनमानस से साइबर सतर्कता, यातायात नियमों का पालन व महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में अपील भी की गई। इस दौरान एसपी डॉ अनुराग वत्स ने कहा कि शशांक कुमार उन दिव्यांग बच्चों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत है, जोकि दिव्यांग होने के बाद अपने हौंसलों को उड़ान नहीं दे पाते हैं। वह आज शशांक कुमार एक बेहतरीन पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!