वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 ओपी सिंह ने अपराध नियंत्रण के लिए जनपद में किया बड़ा फेरबदल।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

अलापुर के इंस्पेक्टर क्राइम कंट्रोल मे हुए फेल लाइन हाजिर, वही 14 उपनिरीक्षकों को किया इधर-उधर।

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 ओपी सिंह ने अपराध नियंत्रण के लिए जनपद में बड़ा फेरबदल किया है। क्राइम कंट्रोल में फेल अलापुर के इंस्पेक्टर क्राइम जयपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं थाना फैजगंज बेहटा के इंस्पेक्टर अमर सिंह को अलापुर थाने का क्राइम इंस्पेक्टर बनाकर भेजा है। इसके अलावा 14 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। जरीफनगर की चौकी मालपुर पर तैनात उपनिरीक्षक कृष्ण पाल सिंह को जरीफनगर थाने में तैनात का आदेश दिया है। उपनिरीक्षक कमलवीर सिंह का पूर्व में किया गया स्थानान्तरण आदेश रद करते हुए सहसवान से मूसाझाग भेजा गया है।
थाना बिनावर में तैनात एसआई संजय सिंह को फील्ड यूनिट का प्रभारी बनाया गया है। एसआई प्रमोद कुमार को चुनाव सेल से थाना वजीरगंज, ब्रजेश शुक्ला को न्यायालय सुरक्षा से कादरचौक, ब्रजेश यादव को न्यायालय सुरक्षा से कोतवाली बिसौली, राम महेश को पुलिस लाइन से कादरचौक, यशपाल सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली उझानी, राहुल पुण्डीर को पुलिस लाइन से विनावर, नरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से सहसवान, हेमराज को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा, अरविंद कन्नौजिया को पुलिस लाइन से उसहैत, सुनील कुमार को पुलिस लाइन से मूसाझाग व चौकी प्रभारी कचहरी ब्रजेश बाबू को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा तीन हेड कांस्टेविल और 14 कांस्टेविलों को इधर से उधर किया गया है। उझानी कोतवाली में तैनात लापरवाह सिपाही सुमित कुमार, माया स्वरूप, राजीव कुमार, विष्णु कुमार, सुरेंद्र गिरि व संतोष कुमार गंगवार को लाइन हाजिर किया गया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!