रोजगार मेले में 145 अभ्यार्थियों का चयन
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर बदायूँ में राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन द्वारा संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले का मंगलवार को आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 331 अभ्यार्थियों के द्धारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से 135 आईटीआई उत्तीर्ण एवं कौशल विकास के 10 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। जिसमें व्यवसाय इलैक्ट्रीशियन, इलै0 मैकेनिक, फिटर, टर्नर, मशीनिष्ठ आदि के प्रशिक्षार्थियों को नोएडा की डैन्सो इण्डिया द्वारा 75 प्रशिक्षार्थियों का 12841/- प्रतिमाह वेतन पर चयन किया गया एव डिक्सन टैक्नोलौजी नोएडा द्वारा 25 प्रशिक्षार्थी, कपारो मारूति, नोएडा द्वारा 8 प्रशिक्षार्थी, राने एन0एस0के0 वावल हरियाणा द्धारा 22 प्रशिक्षार्थी एवं भारत शीट लि0 मानेसर द्वारा 5 प्रशिक्षार्थियों का 11000 रूपये प्रतिमाह वेतन पर चयन किया गया। इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य राजीव कुमार के द्वारा चयनित अभ्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं दी, इस कार्यक्रम में संस्थान दातागंज के प्रधानाचार्य वेदप्रिय आर्य, कौशल विकास मिशन एमआईएस मैनेजर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

