दो मासूमों का कार में दम घुटने से दर्दनाक मौत से आहत परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सपा विधायक बृजेश यादव
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। दो मासूमो का कार मे दम घुटने से दर्दनाक मौत से आहत परिजनो को सात्वना देने ग्राम भवानीपुर खेरू पहुंचे सपा विधायक ब्रजेश यादव हर संभव मद्द का दिया आश्वासन इसी के साथ ही बंदर के हमले घायल खालिद का भी हालचाल जाना ।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भावानीपुर खेरू मे बीते तेरह जून को दो मासूम करीब आठ घंटे से अधिक कार मे बंद हो गए और दम घुटने से दोनों मासूमो की मौत हो गई कार को खोलकर शबों को निकाला गया बच्चों के शब नीले पड़ चुके थे । सोमवार करीब तीन बजे अयान 5 वर्ष पुत्र राशिद सुयालेहीन 6 वर्ष पुत्र हाफ़िज़ खालिद जो आपस मे ममेरे फुफेरे भाई हैं खेलते खेलते टीन शेड मे खड़ी स्कार्फ़िओ की खिड़की खोल कर उसमे बेठ गए कार मे पर्दा पड़ा हुआ था अचानक कार का दरवाजा लौक हो गया ।और दोनों बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई थी । मंगलवार को सपा विधायक ब्रजेश यादव भवानीपुर पहुंचे और म्रतको के परिजनो को ढांढस बधाया और हर संभव मद्द का आश्वासन दिया । इसी के साथ ही खालिद पुत्र फोजदार बीते पंद्रह जून को अपनी छत पर सो रहे अचानक देर रात्रि बंदरो के एक झुंड आ धमका और छत पर रखी चौखट खालिद के ऊपर गिरा दी जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गए । विधायक ब्रजेश यादव ने खालिद के घर पहुँचकर उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की ।गाँव पहुँचते ही ब्रजेश यादव का ग्रामीणो ने भव्य स्वागत किया ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

