7 पशुओं की हुई मौत को लेकर पिता-पुत्र के विरूद्ध दर्ज हुआ मुकदमा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

पुलिस ने खेत मालिक सुनील पाठक व उनके पुत्र आदित्य पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

उसावां। इलाके के गूरा बरेला गांव के समीप खेत में मरे मिले वन्य जीव मामले में खेत के मालिक पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। खेत के कटीले तार में करंट से चार नीलगाय, एक जंगली सूअर व सांड़ की मौत हो गयी थी। पहले विभाग इस मामले को दबाने में जुटा था, बाद में कार्रवाई जब करनी पड़ी जब मामला डीएएफओ तक पहुंचा। ग्राम गूरा बरेला में धान के एक खेत में कटीले तारों में करंट दौड़ रहा था, वहां से गुजर रहीं चार नीलगाय सहित जंगली सूअर व सांड़ की करंट लगने से मौत हो गयी थी। जिसकी सूचना दातागंज रेंज के वन दरोगा हुकुम सिंह को दी गयी। मौके पर वनरक्षक प्रेमपाल सिंह, नेपाल सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद पूरे दिन तक कार्रवाई टलती रही। दोपहर बाद ग्रामीणों ने डीएफओ को जानकारी दी। उन्होंने दातागंज रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कृष्ण कुमार को मौके पर भेजा। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी म्याऊं डॉक्टर ज्ञान सिंह को बुलाकर उन पशुओं का पोस्टमार्टम कराया। देर रात पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने खेत मालिक सुनील पाठक व उनके पुत्र आदित्य पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!