सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच आख्या को लेकर शिकायतकर्ता असंतुष्ट।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
शिकायकर्ता बोला: सामने नहीं की जमीन की नापजोख।
झूठी आख्या लगाकर किया शिकायत का निस्तारण।
बदायूं। सदर तहसीलदार करनवीर सिंह की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा है। वजह है कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद की सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत में तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट भेज दी। रिपोर्ट में यह लिखा कि शिकायकर्ता जांच से संतुष्ट है। जबकि सीधे तौर पर उन पर आरोप लगा है कि शिकायतकर्ता का कोई बयान नहीं लिया। पैमाइश भी गोपनीय ढंग से हुई। इस मामले की शिकायत डीएम दीपा रंजन से की गई है।
उझानी के बाजारकलां मोहल्ले में रहने वाले हरिओम उर्फ मोहित ने सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायत में आरोप लगाया था कि उझानी के पंखा रोड पर बिल्सी नगर पालिका चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय ने एक भूखंड खरीदा था। भूखंड को आबादी घोषित कराने को लेकर विवाद रहा था, जबकि बाद में मामला ठंडा पड़ गया। मोहित का आरोप था कि भूखंड सड़क के किनारे की जमीन का हिस्सा है। सीएम पोर्टल से मामले की जांच का निर्देश डीएम को दिया गया।
डीएम ने मामले की जांच तहसीलदार करनवीर सिंह को सौंप दी। आरोप है कि तहसीलदार ने प्रकरण की जांच गुपचुप तरीके से कर डाली। इतना ही नहीं पैमाइश भी गोपनीय ढंग से हुई और पोर्टल पर रिपोर्ट भेजी गई कि शिकायतकर्ता उनकी जांच से संतुष्ट है। वहां हदबंदी कर दी गई है। जबकि मौके पर कोई हदबंदी नहीं हुई है। मोहित ने फिलहाल डीएम से मामले की शिकायत की है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

