भाजपा ने हर बूथ पर दस वृक्ष लगाने का लिया संकल्प
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स। पर्यावरण को संरक्षित एवं हरा भरा रखने के लिए भाजपा जिले के प्रत्येक बूथ पर दस-दस वृक्ष लगाएगी। वृक्षारोपण अभियान 23 जून से शुरू होकर जुलाई के प्रथम सप्ताह तक चलेगा। गुरुवार को वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने की। उन्होंने बनिया तारा गाँव के प्राथमिक विद्यालय में पौध रोपित किया। उन्होने बताया कि बरगद, पीपल, नीम, पाकड़, आम, अमरूद, कदम्ब, अर्जुन, आँवला जैसे औषधीय एवं फलदार वृक्षो को बूथ स्तर तक रोपित किया जाएगा। उन्होने कहा कि आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ रखने के लिए काफी संख्या में वृक्षारोपण किया जाना आवश्यक है। बैठक में वृक्षारोपण के उपरांत वृक्षों के अनुरक्षण किये जाने का संकल्प भी लिया गया। कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अभियान के लिए सांसद, विधायक अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौपी गयी हैं। जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने बताया कि सभी 2806 बूथों पर कुल 28 हजार 6 सौ वृक्ष रोपित किये जाने का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, डॉ राम कुमारी मौर्य, अरविंद मौर्य, संदीप गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने भी पौधरोपित किया।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

