पांच साल पहले पति और अब पत्नी ने लगाई फांसी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। थाना उघैती क्षेत्र के एक गांव में घर से लगभग सौ मीटर दूर महिला ने गृह कलेश से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। पांच वर्ष पहले उनकी पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। परिजनों ने मायका पक्ष और पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से शव निकालने की कोशिश की लेकिन शव जल चुका था।
क्षेत्र के गांव पटपड़ागंज निवासी विनीता (30) पत्नी स्व. नीरज का ससुरालियों से गृह कलेश हो गया था। घर के विवाद की वजह से विनीता ने शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे अपने घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ पर फांसी लगा ली। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने फंदे पर लटकता शव देखा। गांव आकर विनीता के ससुरालियों को जानकारी दी। ससुरालियों ने मौके पर जाकर शव को नीचे उतारा। पुलिस और मायका पक्ष को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!