दबंगो ने लाठी डण्डो से चार लोगों को पीटा, मुकदमा दर्ज
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) कोतवाली नगर अन्तर्गत बीती शुक्रवार की रात को साइकिल खरीदने के विवाद को लेकर दबंगो ने एक नेपाली युवक सहित चार लोगों को पीट पीटकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपाल देश के जिला धनुषा निवासी कृष्णा यादव पुत्र राजकुमार यादव अपने दोस्तों के साथ में आवास विकास कालोनी में काम करके वापस घर लौट रहा था। अभी वह टेस्टी बाइट रेस्टोरेंट के पास पहुंचा ही था कि कोतवाली नगर के मोहन नगर निवासी अमन यादव ने अपने साथी अभिषेक जायसवाल, सचिन वर्मा के साथ में कृष्णा यादव को रोक करके उससे यह कहा कि मेरे पास एक साइकिल है उसको खरीदोगे। कृष्णा ने कहा कि कहीं ये साइकिल चोरी की तो नही है इसी बात को लेकर अमन यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर कृष्णा यादव और उनके दोस्तों पर लाठी डण्डो से हमला बोल दिया। इस हमले में कृष्णा यादव मौके पर बेहोश हो गया। जबकि उसके अन्य साथी घायल हो गये। उक्त घटना की जानकारी कृष्णा ने फोन द्वारा कोतवाली नगर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी ने कृष्णा यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके हमलावरांे की तलाश शुरु कर दी है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

