छात्र छात्राओं को संचारी रोगों से बचाव हेतु दी जाए जानकारी: डॉ. महेंद्र

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) विकासखंड देवा में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुविद्या वत्स के संरक्षकत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक एवं स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में दस्तक विशेष संचारी रोग अभियान के अंतर्गत विकासखंड के माध्यमिक विद्यालयों के नोडल शिक्षक को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की वर्तमान समय में तमाम संचारी रोग फैल रहे हैं। इसलिए साफ सफाई स्वच्छता अभियान के अंतर्गत छात्र छात्राओं को संचारी रोगों की जानकारी दी जाए। खुले में शौच ना करने तथा बार बार साबुन से हाथ धोने, बाजार की खुली वस्तुओं को ना खाने तथा आसपास जलभराव की स्थिति होने पर तत्काल सम्बंधित क्षेत्र वार्ड के नामित अधिकारियों आशा बहू के माध्यम से सूचित करें। जिससे तमाम मक्खी मच्छर के न पनपने हेतु उनका उचित प्रबंध किया जाए। विकासखंड के सभी विद्यालयों के नोडल शिक्षक हरिश्चंद्र, ओंकार, जितेंद्र, अफजाल हुसैन सहित अनेक विद्यालयों के नोडल शिक्षक उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!