प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को अधिशासी अधिकारी ने पुरूस्कार देकर किया सम्मानित
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर पालिका परिषद द्धारा पन्ना लाल इंटर कॉलेज में पॉलिथिन का इस्तेमाल न करने को लेकर छात्र/छात्राओं को शपथ अभियान, निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रदेश मे 29 जून से 3 जुलाई तक सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा प्रतिबंधो को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से वृहद जन-जागरूकता अभियान रिडक्शन अवेयरनेस सर्कुलर समाधान और मास एंगेजमेंट के अंतर्गत नगर पालिका परिषद सहसवान द्धारा पन्ना लाल इंटर कॉलेज सहसवान में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध हेतु शपथ अभियान,निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में विपिन कुमार को प्रथम, रिदा खानम को द्वितीय एवं कु० वर्षा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ तथा भाषण प्रतियोगिता में सूरज गोस्वामी को प्रथम, विपिन कुमार को द्वितीय एवं रिदा खानम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अधिशासी अधिकारी डा0 राजेश कुमार ने प्रतिभागी छात्र/छात्रों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्बल भविष्य की कामना की इस मौके पर पालिका के समस्त कर्मचारी व विधालय का स्टाफ मौजूद रहा है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

