दबंगो ने किया जानलेवा हमला घायल, हमलावर फरार, मुकदमा दर्ज
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेहीघाट, बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) पुरानी रंजिश के कारण दबंगों ने जान से मारने की नियत से किया हमला बुरी तरह घायल मुकदमा दर्ज मिली जानकारी के अनुसार रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के वजीउद्दीनपुर निवासी पंकज कुमार पुत्र फूलचंद ने लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है प्रार्थी ने बताया कि गांव के ही हरिशरन पुत्र जगन्नाथ प्रदीप पुत्र हरिसरन विजय कुमार वासुदेव पुत्र रामेश्वर से पुरानी रंजिश है वही पहले से ही घात लगाकर बैठे दबंगों ने प्रार्थी और प्रार्थी के काका राजेंद्र पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया दबंगों द्वारा प्रयास जान से मारने की कोशिश से प्रार्थी एवं प्रार्थी के काका को मारकर खेत के गढ्ढे मे फेक दिया जब सुबह परिजनों ने देखा की खेत मे मरणासन्न अवस्था मे दोनों पडे मिले स्थानीय कोतवाली मे पहुंचकर लिखित शिकायत की पुलिस ने डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 307, 324, 504 के तहत मुकदमा पंजीकृत करके कार्यवाही मे जुट गई।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

