स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में फाइव स्टारी बना उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदत्तपुर।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। जिलाधिकारी महोदया बदायूंँ ने परिषदीय और मैनेजमेंट के विद्यालयों में एक स्वस्थ स्पर्धा विकसित करने के उद्देश्य से “ स्वच्छ विद्यालय ” नाम से जनपद स्तर पर एक प्रतियोगिता करायी, जिसमें विद्यालयों की स्थिति की भौतिक जाँच कराकर स्टार रूप में मूल्यांकन कराया गया | मूल्यांकन में फाइव स्टार प्राप्त करने वाले विद्यालय उच्चतम श्रेणी के विद्यालय माने गए , इस क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदत्तपुर विकास क्षेत्र सहसवान ने जनपद के कुछ अन्य विद्यालयों के साथ फाइव स्टार प्राप्त कर जनपद स्तर पर टॉप थ्री में और विकास क्षेत्र सहसवान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इस उपलब्धि के लिए इन्चार्ज प्रधानाध्यापक इकबाल अहमद ने अपने सभी शुभचिन्तको और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!