कबाड़ बेच कर लखपति बनी मसौली पुलिस
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। मसौली थाने में खड़े सीजशुदा और निष्प्रयोज्य वाहनों की नीलामी गुरुवार को सीओ फतेहपुर योगेंद्र कुमार एव नायब तहसीलदार देवा रितुराज की मौजूदगी में हुई नीलामी प्रक्रिया में भारत टेडर्स के मो0 दिलशाद ने सर्वाधिक 1 लाख 51 हज़ार 5 सौ रुपए की बोली लगाते हुए अपने नाम छुड़ा ली।
गुरुवार को थाना प्रांगण में पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त किए गए वाहनों की नीलामी की गई, जो पिछले कई सालों से थाने में जमा थे। इनमें दो पहिया व चार पहिया वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई चल रही थी, जो गुरुवार को थाना परिसर में खड़े 45 मोटरसाइकिल और चार कारों के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेंद्र कुमार , नायब तहसीलदार देवा रितुराज, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के समक्ष आंकलित एक लाख 30 हजार रुपये से शुरू हुई बोली में भारत टेडर्स के मो0 दिलशाद एव मुन्ना मोटरवर्क शाप के मेराजुल हसन के बीच उतार चढ़ाव लगा रहा अंत मे भारत टेडर्स के मो0 दिलशाद ने एक लाख 51 हजार 5 सौ की सर्वाधिक बोली लगाते हुए नीलामी अपने नाम छुड़ा ली। नीलामी प्रक्रिया में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम कृपाल सिंह, सुधीर यादव, अब्दुल रहमान खान, हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार सिंह, मुंशी अनुराग का विशेष सहयोग रहा।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

