सुजाता आदर्श बालिका इण्टर कालेज के अध्यक्ष चुने के गये रफी अंसारी

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) सुजाता आदर्श बालिका इंटर कालेज मोहम्मदपुर चंदी सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के बाद रफ़ी अंसारी जैदपुरी ने अपने अभिन्न मित्र सुजाता आदर्श बालिका इंटर कालेज के पूर्व प्रबंधक एवं संस्थापक पूर्व सांसद आनंद प्रकाश गौतम को माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। सतीश चंद्र अवस्थी एडवोकेट ने सभी पदाधिकारीयों को अम्बेडकर छात्रावास, नाका पैसार, बाराबंकी के प्रांगण में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मो0 रफी अंसारी अध्यक्ष, राजकुमार वर्मा एडवोकेट उपाध्यक्ष, जयंत कुमार प्रबंधक, माया गौतम सहप्रबंधक, विनय कुमार कोषाध्यक्ष, रामपाल भारती सदस्य, डा० आदित्य प्रकाश सदस्य, मीरा देवी वर्मा सदस्य, हाफ़िज़ अब्दुल वहीद सदस्य, डा० जी.एल.कुरील सदस्य, कमलेश कुमार सदस्य चुने गये। शपथ ग्रहण समारोह में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे और लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।
शपथ समारोह में सुंदर लाल भारतीय, सर्वेश यादव, दया शंकर, अम्बरीश लिपिक आदि उपस्थित रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!