मेले में 62 अभ्यर्थियो का हुआ चयन

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से गुरुवार को सेवायोजन कार्यालय बदायूँ परिसर में एक ऑफलाइन रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में 3 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। ब्राईट फयूचर ऑरगोनिक प्रा0लि0 लखनऊ के एच0आर0 शिवकुमार ने 33 सेल्स टेनी एग्जीक्यूटिव का चयन किया। न्यू एडवांस सिक्योरिटी प्रा.लि बदायॅू के एचआर रितेश उपाध्याय ने 11 सिक्योरिटी गार्ड का चयन किया। शिव शक्ति वॉयो टेक्निॉलाजी लि0 लखनऊ के एच0आर0स राहुल पटेल ने 18 सेल्स एग्जीक्यूटिव पद पर चयन किया गया।
इस मेले के अवसर पर सचिन कुमार सिंह, जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने मेले में आये तमाम बेरोजगार युवक एवं युवतियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए अधिक अवसर हैं। युवा अपनी योग्यता क्षमता और रूचि के अनुरूप नौकरियॉ प्राप्त कर अपने सपनों को साकार करें। रोजगार मेला योजना उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जो युवाओं को निजी क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर जिला सेवायोजन कार्यालय के पीपी सिंह, महेशपाल सिंह, प्रधान सहायक, संजय कुमार, व सह, उदयपाल, क,सहा, पवन कश्यप, क0सहा0, अरूण चौहान, च.व.क.एवं सनी कुमार, सफाई कर्मी ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। परवेज अली खॉ ने उपस्थित अभ्यर्थियों की कैरियर काउन्सलिंग भी की। इस मेले में 62 अभ्यर्थियो का चयन किया गया। जबकि लगभग 192 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!