अब इस्राईली सैन्य विमान गिरकर तबाह

लेबनान के अल-मयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईल का एक सैन्य विमान वेस्ट बैंक के इलाक़े में गिरकर तबाह हो गया है।
इस्राईली मीडिया ने भी इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह सैन्य विमान फ़िलिस्तीन के बेत-लहम इलाक़े में नष्ट हुआ है।
हालांकि अभी तक इस सैन्य विमान के गिरने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बुधवार को फ़िलिस्तीनी इलाक़े में गिरने वाले इस विमान पर कम से कम 11 ज़ायोनी अधिकारी सवार थे।
कहा जा रहा है कि पहले विमान में आग लगी, उसके बाद यह गिर गया और उस पर सवार सभी ज़ायोनी सैन्य अधिकारी ज़िंदा बच गए हैं।

अमरीका मध्यपूर्व से तुरंत अपने सैनिक निकाल ले, वरना 8 जनवरी जैसे ज़न्नाटे दार चांटे लगातार पड़ते रहेंगे, अमरीकी पूर्व सैन्य अधिकारी

अमरीका के पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने ट्रम्प प्रशासन से मांग की है कि इससे पहले कि ईरान के जनरल सुलेमानी के ख़ून का बदला लेने वाले मध्यपूर्व की सरज़मीन पर अधिक अमरीकी सैनिकों की लाशें बिछा दें, उसे इराक़ और सीरिया से अपने सैनिकों को तुरंत बाहर निकाल लेना चाहिए।
3 जनवरी को बग़दाद एयरपोर्ट के निकट अमरीका ने हवाई हमला करके आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर जनरल क़ासिम सुलेमानी, इराक़ के कमांडर अबू अल-मोहंदिस और उनके कई साथियों की हत्या कर दी थी।
ईरान ने जवाबी कार्यवाही करते हुए 8 जनवरी को इराक़ में अमरीका के 2 सैन्य अड्डों पर मिसाइल हमले किए थे और यह एलान किया था कि उसका बदला अभी पूरा नहीं हुआ है।

Don`t copy text!