मसौली पुलिस ने पांच जुआरियो, दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
बाराबंकी। (एसएम न्युज24टाइम्स) पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मसौली पुलिस ने अलग अलग स्थानों से पांच जुआरियो सहित दो शातिर चोरो को गिरफ्तार कर चोरी के पम्पिंग सेट सहित एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अगुवाई में त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी कन्हैया पांडेय ने थाना क्षेत्र के ग्राम जलुहामऊ निवासी सर्वेश पुत्र सुरेशचंद्र , करन पुत्र लालदेव को मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 41 ए जेड 3518 के साथ गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी का एक पम्पिंग सेट इंजन बरामद किया। वही कस्बा शहाबपुर में हारजीत की बाजी लगा रहे मो. रिजवान पुत्र मुनव्वर, इमरान पुत्र शब्बन, अनिल पुत्र कैलाश अरविंद पुत्र अशोक व सैफ पुत्र शरीफ को 52 ताश के पत्ते सहित 9940 रुपया फड़ से बरामद कर जुआ एक्ट की कार्यवाही की है। वही एंटी रोमियो प्रभारी माया यादव ने कस्बा मसौली के हुसैनगंज निवासी शहाबुद्दीन पुत्र लल्ला पर धारा 294 की कार्यवाही की है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

