नगर पालिका की उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं मोहल्लेवासी

सुहैल अहमद अंसारी

नगर पालिका की उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं मोहल्लेवासी
जरा सी बारिश में मोहल्ले का मुख्य मार्ग बन जाता है तालाब
सुहैल अहमद अंसारी

बाराबंकी। नगर पालिका की घोर लापरवाही व उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं गुलिस्तान-ए-शेर मोहल्ले के वासी। चुनाव के समय तो बड़े-बड़े वादे किये जाते हैं लेकिन चुनाव के बाद न नजर आते हैं विधायक, न चेयरमैन, न सभासद और ना ही अधिकारी अधिकारी को दिखता है मुख्य मार्ग का जलभराव। अगर आपको नगर पालिका का विकास धरातल पर देखना हो तो आइए गुलिस्तान-ए-शेर मोहल्ले के मुख्य मार्ग को देखिए। यहाँ पर आपको नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता, भ्रष्टाचार व विकास भारी मात्रा में दिखेगा। फिर भी जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ले वासियों के साथ इधर से आने जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला गुलिस्तान ए शेर कॉलोनी, नाका पैसार का मुख्य मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर होकर गढ्ढों में तब्दील हो चुका है। गाड़ी तो छोड़िए पैदल भी निकलना मुश्किल हो गया है। यहां का जलभराव काफी घातक हो गया है, संक्रामण फैलने की प्रबल संभावना बनी रहती है, फिर भी किसी भी जिम्मेदारी पदाधिकारी को नहीं दिखता है। कई बार इधर से निकलने वाले चोटहिल हो चुके हैं तथा चोटहिल होकर घायल भी हो चुके हैं। इस सम्बंध में मोहल्ले के लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चुनाव के समय तो नेता जी बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन बाद में नजर नहीं आते हैं। इस बार चुनाव के समय ऐसे नेताओं को सबक सिखाया जायेगा। तो कुछ लोगों ने बताया कि वर्तमान सरकार अच्छा कार्य कर रही हैं लेकिन अधिकारी व स्थानीय नेता पहले अपना काम करवाते हैं जनता की समस्याओं से इनको को लगाव नही रह गया है। नगर पालिका में पर्याप्त मात्रा में धन कई बार आ चुका है लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस सड़क को बनवाना नहीं चाह रहा है। यहां पर वोट तो सबको चाहिए लेकिन वोट लेने के बाद नेताजी ऐसे गायब हो जाते हैं जैसे दिन में तारे।
वहीं इस सम्बंध में बचपन चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डॉक्टर विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि हमने कई नगर पालिका परिषद के पदाधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत कराया फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
वहीं इस सम्बंध में सभासद संजय जायसवाल ने बताया हमने कई बार इस रोड का प्रस्ताव नगर पालिका के आला अधिकारियों को दिया किन्तु नगर पालिका हर-बार यहीं बताता है कि अभी बजट नहीं है। इसलिए यह मार्ग नहीं बन पा रहा है।

 

Don`t copy text!