तीव्र गति से आ रही बस की चपेट मे आकर पिता/पुत्र की हुई दर्दनांक मौंत।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल, घटना को अंजाम देने बाली बस को पुलिस ने लिया अपने कब्जे मे।

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनजुड़ी के नजदीक मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 14 वर्षीय अवजल और उसके 48 वर्षीय पिता विजय सिंह की मौत हो गई। हादसे में दो छात्राएं भी घायल हुईं हैं। उन्हें कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।
हादसा मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। उस वक्त कोतवाली क्षेत्र के गांव पनौड़ी निवासी अवजल यादव (14) और उसका पिता विजय सिंह उर्फ पप्पू (48) बाइक से गांव लौट रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक विजय सिंह सुबह अपने बेटे अवजल को लेकर मदनलाल इंटर कॉलेज में उसका कक्षा नौ में दाखिला कराने आया था। दाखिला कराने के बाद वह घर लौट रहे थे। उस वक्त विजय सिंह हेलमेट लगाए था। उनके बराबर में ही साइकिल से पनौड़ी निवासी काजल (13) पुत्री राकेश और रितु (12) पुत्री जितेंद्र जा रहीं थीं। उनकी उस समय स्कूल में छुट्टी हुई थी। बताते हैं कि चारों लोग मदनजुड़ी गांव के नजदीक पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही निजी बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार थी जिस कारण ड्राइवर उसे नियंत्रित नहीं कर सका। ऐसे में बस चारों लोगों को चपेट में लेकर सड़क किनारे जाकर पलट गई। उसका ड्राइवर बस से निकलकर भाग गया। इस हादसे में अवजल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय सिंह को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों छात्राओं को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। बस दिल्ली से लौट रही थी। उसमें कुछ लोग भी सवार थे। उनके भी मामूली चोटें आईं हैं। वे मौके से ही चले गए। पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!