अदभुत चमत्कार गाय ने एक साथ दो बच्चों को दिया जन्म। दोंनो बच्चे स्वस्थ्य

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। भगवान जब कभी देता है। तो छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसा ही एक मामला नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद का है। जहां एक जर्सी गाय ने दो बच्चों को एक साथ जन्म दिया जिसमें एक नर व एक मादा है। परिजनों को जब जानकारी मिली तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा
नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी कृष्ण गोपाल पुत्र रमेश चंद्र लगभग 8 वर्ष से एक जर्सी गाय पालते हैं उनकी पत्नी पुष्पा देवी भी गाय की सेवा करने में पूर्ण योगदान देती हैं। रविवार की रात 1:30 बजे के लगभग गाय की रवानी की आवाज सुनकर दंपत्ति बिस्तर छोड़कर गाय को देखने पहुंच गए तो देखा की गाय 2 बच्चों को जन्म देती है और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं तथा दोनों ही बच्चों को वह बुला रही है एक नर एक मादा बच्चा देखकर दंपति का खुशी का ठिकाना नहीं रहा कृष्ण गोपाल की पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि वह लगभग 8 वर्ष से उपरोक्त गाय को पाल रही है। तथा खूब सेवा करती हैं।
उन्होंने बताया उनकी गाय वर्तमान में 14 लीटर दूध दे रही है। तथा उनके एक साथ नरमादा दो बच्चों को देखकर इतनी खुशी हो रही है। कि जिसका वह वर्णन नहीं कर सकती हैं। उन्होंने बताया वह सुबह उठकर सबसे पहले गाय की सेवा करती हैं। सेवा के उपरांत ही वह घर के कार्यों को करती हैं। कृष्ण गोपाल की एक साथ दो बच्चों से ब्याही गाय को देखने वालों का उनके घर तांता लगा हुआ है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!