कैबिनेट मंत्री  मा . सुरेश खन्ना जी एवं राज्य  मंत्री मा . मनीष कुमार गुप्ता जी का बाराबंकी में आगमन आज

बाराबंकी । कैबिनेट मंत्री  मा . सुरेश खन्ना जी एवं राज्य मंत्री मा . मनीष कुमार गुप्ता जी बाराबंकी में आगमन कर राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र”अखण्ड बाराबंकी” के शुभ विमोचन कार्यक्र में सम्मानित होंगे आज अर्थात 04 फ़रवरी 2020 बुधवार दोपहर  02 बजे ,स्थान गोण्डा तिराहा, बिन्द्रा कोल्ड स्टोरेज के सामने फैज़ाबाद रोड बाराबंकी में यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्रद्धेय सुरेश खन्ना जी (कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) विशिष्ट अतिथि माननीय मनीष कुमार गुप्ता जी (राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दर्जा प्राप्त) एवं आमंत्रित अतिथि मा.सांसद एवं विधायक गण होंगे।अखण्ड बाराबंकी के प्रधान सम्पादक एस.पी.श्रीवास्तव(युगशिल्पी) ने उपरोक्त जानकारी देते हुए यह भी बताया कि इसके सह सम्पादक सन्तराम,बाराबंकी ब्यूरो चीफ़ अखण्ड ज्योति श्रीवास्तव, प्रकाशक श्रीमती मीना सिंह एवं श्रीमती दीप्ती श्रीवास्तव, लखनऊ ब्यूरो चीफ श्रीमती शैलेश सिंह हैं। प्रधान सम्पादक श्री श्रीवास्तव ने समस्त सम्माननीय पत्रकार बन्धुओं, सम्मानित सम्पादकों एवं जन प्रति निधियों सेआग्रह किया है कि उक्त कार्यक्रम में पहुंच कर हमें अपना असीम खशीर्वाद प्रदानकर कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में सहयोग दें।हम सदैव आप सब के आभारी रहेंगे ।
Don`t copy text!