मसौली थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश दुबे की अध्यक्षता में बुधवार को मसौली थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन हुई। सीओ ने क्षेत्रीय जनता से पूर्व की भांति सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। क्षेत्राधिकारी दिनेश दुबे ने कहा कि बकरीद का त्यौहार बलिदान एव त्याग का प्रतीक है जिसे आप लोग अक़ीदत एव सादगी से मनाये तथा कुर्बानी किए गये मांस को किसी बर्तन में या थैले में रखकर एवं ढंककर ही ले जाएं। त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने के लिए बुद्धिजीवियों तथा गणमान्य लोगों ने अपनी-अपनी बाते रखी़।


प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने कहा  कि थाना क्षेत्र में आने वाली ईदगाहो एव मस्जिदों के समीप नमाज के दौरान एहतिहात के तौर पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आने वाला समय त्यौहारों से परिपूर्ण है क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने आप लोगो के सहयोग की जरूरत है पुलिस बल द्वारा बराबर गश्त किया जाता हैं   त्योहर के मौके पर शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी़ श्री सिंह ने उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील की। बैठक में चौकी प्रभारी सहादतगंज शशिकांत सिंह, कन्हैया पांडेय, मुन्ना सिंह, माया यादव, समाजसेवी हाजी इरफान अंसारी, शकील सिद्दीकी, वसीम अंसारी, मौलाना सगीर अहमद, कलाम अंसारी, हाजी नफीस, अहमददीन, हरीश शौकत, पूर्व प्रधान बिलाल मंजूर किदवाई, प्रधान मुईन अंसारी, उमाकांत राव, रामनरेश यादव, प्रधान कलीम चौधरी, नीरज प्रधान, प्रेमनन्द वर्मा, प्रेमचंद वर्मा,जव्वाद अहमद सहित भारी संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!