ईद-उल-जुहा पर्व से पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व मे पुलिस व पालिका प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

लोगो से त्यौहार शांति पूर्ण ढंग़ से मनाने की अपील की।

सहसवान। ईद उल जुहा पर्व शांति एवं सद्भाव पूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए वचनबद्ध स्थानीय प्रशासन नगर पालिका परिषद प्रशासन के अधिकारियों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में नगर में फ्लैग मार्च किया। वही लोगों से ईद-उल-जुहा पर शांति एवं सद्भाव पूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए लोगों से अपील की तथा कहा कि वह नमाज के बाद होने वाली कुर्बानी खुले स्थान पर न करें स्वच्छता का ध्यान रखेंl ज्ञात रहे रविवार को नगर एवं देहात क्षेत्रों में ईद-उल-जुहा पर्व मनाया जाएगा। इस पर पर नगर में सुबह ईदगाह अहले हदीस मैं सुबह 6:30 बजे मीरा साहब बड़ी ईदगाह पर 8 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। तत्पश्चात लोग कुर्बानी करेंगे करेंगेl

पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला तथा अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने भारी पुलिस बल तथा पालिका परिषद कर्मचारियों के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर रविवार को मनाई जाने वाली ईद उल जुहा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए फ्लैग मार्च किया। तथा लोगों से अपील की वह नमाज उपरांत होने वाली कुर्बानियों को खुले स्थान पर न करें। कुर्बानियों को बंद जगह पर ही करें। तथा कुर्बानियों के अवशेषों को इधर-उधर न फेंकते हुए एक स्थान पर एकत्रित कर दें। कर्मचारी अपने आप उपरोक्त अवशेष उठा ले जाएगे।  पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न अफवाहों की जानकारी होने पर तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं जिसे अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन आपके साथ है। आपके सहयोग के लिए 24 घंटे तत्पर है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह ने देहात क्षेत्र के लोगों से भी ईद-उल-जुहा पर शांति एवं सद्भाव स्थिति में मनाए जाने की अपील की अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा की पर्व के मद्देनजर पेयजल की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। उन्होंने नगर वासियों से नगर में सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की भी अपील की फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला, कदीरउल हसन उर्फ गुड्डू सहित भारी पुलिस बल एवं नगरपालिका कर्मचारी साथ थे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!