वृक्षारोपण की सुरक्षित भूमि पर दबंगो का कब्जा प्रधान ने एसडीएम से की शिकायत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। वृक्षारोपण हेतु सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर पंचायत के प्रधान ने एसडीएम से शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरौचा के प्रधान उदयभान सिंह ने उपजिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत मरौचा की वृक्षारोपण हेतु सुरक्षित भूमि गाटा सं. 1196/0.215 हे. व 1219/0.177 हे. में ग्राम के कुछ दबंग भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। ‘अमृत वन योजना‘ के क्रियान्वयन हेतु उक्त सुरक्षित भूमि को खाली कराया जाना अति आवश्यक है। बकौल उदयभान सिंह उक्त भूमियों के अतिक्रमण में पूर्व प्रधान की सह भूमाफियाओं को प्राप्त है। पूर्व प्रधान द्वारा निजी नापदान का गन्दा पानी भी इसी भूमि में बहाया जा रहा है। प्रधान ने उक्त सुरक्षित भूमि की पैमाइश कराकर भूमाफियाओं का अवैध कब्जा हटवाते हुये खाली कराये जाने को लेकर शिकायत की है, जिससे ‘अमृत वन योजना‘ का क्रियान्वयन कराया जा सके।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

