योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अवष्य मिले: सतीष षर्मा खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश उचित दर विक्रेता की आर्थिक व्यवहार्यता सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद विभाग सतीश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर से सजीव प्रसारण से हुआ, जिसमें प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाये जाने के उद्देश्य से उनका लाभांश बढ़ाये जाने तथा उन्हें सीएचसी के रूप में विकसित किये जाने के कार्यक्रम में राज्य सरकार एवं ई-गर्वनेन्स सर्विस इण्डिया लिमिटेड के मध्य एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम का कलेक्ट्रट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी जरूरतमंद को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने में सफलता मिली है। कोरोना काल में 60 हजार करोड़ लंच पैकेट वितरित करने का ऐतिहासिक काम सरकार द्वारा किया गया है। मुझे विश्वास है कि खाद्य एवं रसद विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अवश्य मिले। कोई भी पात्र व्यक्ति राशन कार्ड से अछूता न रहे। इसके लिए अधिकारियों को बेहतर तरीके से कार्य करने के साथ पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का अन्त्योदय कार्ड का कार्य पूरा किया जा सके। सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) का लाभाशं 70 रूपये प्रति कुन्तल था, उसे बढ़ाकर 90 रुपये प्रतिकुन्तल किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, उचित दर विक्रेता सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!